असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने 8 जून को पर्यावरण और वन विभाग के तत्वावधान में चंदुबी में एक प्रतीकात्मक पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य महात्मा गांधी के जन्मदिन की स्मृति में 2 अक्तूबर को रिकॉर्ड 1 करोड़ पौधे रोपेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल एक तरह का जन आंदोलन होगा जिसकी वकालत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन लाइफ के हिस्से के रूप में की है।
कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, उनकी पत्नी अनिता कटारिया और राज्य के कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी पौधे लगाए।
डॉ. शर्मा ने कहा कि 2 अक्तूबर को पौधरोपण जलवायु परिवर्तन का प्रतिकारक होगा, राज्य की वृक्ष अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा और इसके परिणामस्वरूप 2028 तक असम में वन क्षेत्र 36% से 2% बढ़कर 38% हो जाएगा। 2 अक्तूबर को लगाए गए पौधों पर राज्य सरकार दो किश्तों में ₹300 प्रत्येक का भुगतान करेगी: ₹100 पौधरोपण के दौरान जबकि ₹200 पौधरोपण के दो साल बाद।
बाद में, मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती के बारे में और दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों पर एक पुस्तक का अनावरण किया।